फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ 2025 : यूपी का सबसे बड़ा कन्वेंशन सेंटर सिविल लाइंस में, नगर निगम ने भूमि चयन कर भेजा प्रस्ताव

Sun, 02 Jul 2023 02:47 PM IST
विनोद सिंह अनूप, प्रयागराज

सार

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस सेंटर का निर्माण 18 हजार वर्ग मीटर पर होगा। इसके लिए सिविल लाइंस बस स्टेशन की इतनी भूमि परिवहन निगम से पीडीए को हस्तांतरित की जाएगी। सिविल लाइंस में इस कन्वेंशन सेंटर के निर्माण के पीछे सोच है कि यह प्रयागराज जंक्शन, हाईकोर्ट, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, कमिश्नरेट से यह बहुत दूर न हो।

विज्ञापन
Prayagraj News : सिविल लाइंस रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एलान के अगले ही दिन शनिवार को यूपी के सबसे बड़े कन्वेंशन सेंटर के लिए शहर के हृदयस्थल यानी सिविल लाइंस बस स्टेशन की भूमि चिह्नित कर ली गई है। महाकुंभ से पहले ही इसका निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है। बस स्टेशन को नैनी स्थानांतरित किया जाएगा। विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) के लिए सक्षम एजेंसियों से संपर्क साधा जा रहा है।

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस सेंटर का निर्माण 18 हजार वर्ग मीटर पर होगा। इसके लिए सिविल लाइंस बस स्टेशन की इतनी भूमि परिवहन निगम से पीडीए को हस्तांतरित की जाएगी। सिविल लाइंस में इस कन्वेंशन सेंटर के निर्माण के पीछे सोच है कि यह प्रयागराज जंक्शन, हाईकोर्ट, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, कमिश्नरेट से यह बहुत दूर न हो।

शनिवार को नगर निगम की ओर से इसका प्रस्ताव सीएम कार्यालय को भेज दिया गया। पूरी तरह वातानुकूलित इस कन्वेंशन सेंटर में 10 हजार लोगों के एक साथ बैठने की सुविधा होगी। यह इस तरह से बनेगा कि दो हजार या पांच हजार लोगों को ही बैठाना हो तो भी हॉल खाली न दिखे। यहां कुंभ और प्रयागराज की संस्कृति के भी दर्शन होंगे।

महाकुंभ से जुड़े बड़े आयोजनों के लिए इस कन्वेंशन सेंटर को बहुत उपयोगी माना जा रहा है। यहां मीटिंग हॉल के साथ सांस्कृतिक आयोजन भी कराए जा सकेंगे। कलाकारों के लिए ग्रीन रूम की भी व्यवस्था रहेगी।

सिविल लाइंस बस स्टेशन की भूमि पर कन्वेंशन सेंटर बनाने के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। इसके लिए भूमि के विनिमय का प्रस्ताव शीघ्र तैयार कराया जाएगा, ताकि निर्माण आरंभ कराया जा सके। - गणेश केसरवानी, महापौर

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें