फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: यूपी बोर्ड ऑनलाइन करेगा स्ट्रांग रूम की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा में प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए केंद्रों में बनाए जाने वाले स्ट्रांग रूम की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी और 24 घंटे स्ट्रांग रूम पर नजर रखी जाएगी। यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र भेजकर परिषद की वेबसाइट पर डीवीआर के चिह्नांकन की कार्यवाही 29 जनवरी को शाम चार बजे तक पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2024 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए जिन केंद्रों में स्ट्रांग रूम बनाए गए है, उनकी ऑनलाइन निगरानी के लिए परीक्षा केंद्रों से उनके केंद्र में लगे डीवीआर के आईपी एड्रेस एवं अन्य तकनीकी सूचनाएं परीक्षा केंद्रों द्वारा माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कराई गई हैं। अपलोड कराई गई सूचनाओं से यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि उनमें कौन सा डीवीआर स्ट्रांग रूम के सीसीटीवी कैमरे से संबंधित है।
इसी के मद्देनजर परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कराई गई सूचना के साथ एक ड्रॉप डाउन लिस्ट लगा दी गई है, जिसमें संबंधित परीक्षा केंद्रों को यह चिह्नित करना है कि कौन सा डीवीआर स्ट्रांग रूम के सीसीटीवी से संबंधित है। चिह्नांकन की यह कार्यवाही 29 जनवरी तक पूरी करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें