UP Board: Upload information of exam centers on website
यूपी बोर्ड: परीक्षा केंद्रों की जानकारी वेबसाइट पर अपलोड करें
प्रयागराज। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2020 के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बोर्ड सचिव की ओर से प्रदेश के सभी संयुक्त शिक्षा निदेशकों (जेडी) को पत्र भेजकर परीक्षा केंद्र बनाने केलिए प्रदेश के सभी विद्यालयों के बारे में जानकारी वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दिया है। यूपी बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव की ओर से संयुक्त शिक्षा निदेशकों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में तय किया गया कि 2020 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों की जानकारी वेबसाइट पर अपलोड कर दें।