यूपी बोर्ड रिजल्ट तैयार करने में एडवांस तकनीक का प्रयोग -- 27 जून को दोपहर साढ़े बारह बजे जारी होगा हाईस्कूल, इंटरमीडिएट का परिणाम प्रयागराज। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 का परिणाम 27 जून को बोर्ड मुख्यालय से दोपहर 12.30 बजे जारी किया जाएगा। यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार 50 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। यूपी बोर्ड के परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in एवं upmsp.edu.in पर परिणाम चेक कर सकेंगे।परीक्षा परिणाम में गलती से बचने के लिए यूपी बोर्ड की ओर से एडवांस तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। रिजल्ट घोषित होने के बाद कम से कम गलती हो इसके लिए बोर्ड ने विशेष तैयारी की है।यूपी बोर्ड की ओर से नौ एवं दस जून को छूटी प्रयोगात्मक परीक्षाएं पूरी करने के बाद अब बोर्ड रिजल्ट को अंतिम रूप देने में लगा है। कोरोना संकट के चलते इस बार बोर्ड के कर्मचारी एवं अधिकारी दूसरे राज्यों में जाकर रिजल्ट तैयार करवाने से बच रहे हैं। बोर्ड की ओर से दूसरे राज्यों की उन फर्मों को जो रिजल्ट तैयार कर रही हैं, उन्हें परीक्षार्थियों के अंक सहित अन्य सूचनाएं भेजने के लिए पोर्टल का सहारा ले रही हैं। पोर्टल के जरिए कंप्यूटर फर्म को सूचनांए भेजी जा रही हैं। सबकुछ बोर्ड कार्यालय में बैठकर कर्मचारी ऑनलाइन कर रहे हैं। पूरा रिजल्ट ऑनलाइन तैयार हो रहा है। यूपी बोर्ड की ओर से 2020 में बोर्ड की परीक्षाएं होली तक पूरी करने के बाद अप्रैल में रिजल्ट जारी करने की तैयारी थी। अचानक मार्च में कोरोना संकट बढ़ने के कारण मूल्यांकन शुरू करने के बाद उसे रोकना पड़ा। अंकपत्र में दिखेगा बदलाव --यूपी बोर्ड की ओर से जारी होने वाले रिजल्ट में पहली बार अंकपत्र एवं प्रमाण पत्र में बदलाव दिखाई देगा। अंकपत्र एवं प्रमाण पत्र में माता-पिता का नाम अंग्रेजी के साथ हिंदी में भी दर्ज होगा। बोर्ड की ओर से अबकी बार कंपार्टमेंट परीक्षा और स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन की तैयारी है।