यूपी बोर्ड वर्ष 2025 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 25 अप्रैल को घोषित करेगा। बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के अनुसार परीक्षा परिणाम दोपहर 12.30 बजे घोषित कर दिया जाएगा। परीक्षाफल को माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट www.upmsp.edu.in और डिजिलॉकर की वेबसाइट www.result.digilocker.gov.in पर देखा जा सकता है।