फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड 2020 की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 15 दिसंबर से

Wed, 20 Nov 2019 09:19 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 - फोटो : यूपी बोर्ड परीक्षा 2020
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : दो चरणों 15 से 29 दिसंबर और 30 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं

विज्ञापन


यूपी बोर्ड 2020 की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं अगले माह 15 दिसंबर से शुरू होंगी। दो चरणों में होने वाली प्रयोगात्मक परीक्षाएं 13 जनवरी तक पूरी होंगी। बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि पहले चरण की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 15 से 29 दिसंबर के बीच होंगी। इसमें आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद, मिर्जापुर, देवीपाटन एवं बस्ती मंडल के छात्र-छात्राएं होंगे। 30 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच दूसरे चरण की प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी, इसमें अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, आजमगढ़, वाराणसी तथा गोरखपुर मंडल की प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी।
प्रयोगात्मक परीक्षा में बाह्य परीक्षक नहीं कर सकेंगे मनमानी

सचिव की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि इंटरमीडिएट के प्रयोगात्मक विषयों में कुल पूर्णांक में 50 प्रतिशत आंतरिक मूल्यांकन से मिलेगा तथा 50 प्रतिशत बाह्य परीक्षक देंगे। ऐसे में बाहर से आने वाले परीक्षक अथवा स्कूल के परीक्षक प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक देने में मनमानी नहीं कर सकेंगे। इंटरमीडिएट में अनिवार्य विषय, खेल एवं शारीरिक शिक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर प्रधानाचार्य पूरी कराएंगे। परीक्षा के बारे में अन्य जानकारी तथा परीक्षकों की नियुक्ति की सूचना बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालयों से मिलेगी।
विज्ञापन


हाईस्कूल के आंतरिक मूल्यांकन के अंक 15 दिसंबर तक अपलोड करें :
सचिव नीना श्रीवास्तव के अनुसार हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षा (आंतरिक मूल्यांकन) नैतिक, खेल एवं शारीरिक शिक्षा तथा इंटरमीडिएट की खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक विद्यालयों के प्रधानाचार्य के माध्यम से यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर 15 दिसंबर तक ऑनलाइन अपलोड की जाएगी। साथ ही कहा गया है कि हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाएं पिछले वर्ष की भांति विद्यालय स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन (प्रोजेक्ट कार्य) के आधार पर कराई जाएंगी। हाईस्कूल के व्यक्तिगत परीक्षार्थी अपने अग्रसारण केंद्र के प्रधानाचार्य से संपर्क कर प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होना सुनिश्चित करें।

ये भी पढें : UP Board 2020: बेहद सख्त तरीके से होगी परीक्षा, जानें क्या है तैयारी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें