फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : एआईएमआईएम के प्रदेश प्रवक्ता का इस्तीफा, पीएम नरेंद्र मोदी के लिए करेंगे प्रचार

Sat, 23 Mar 2024 09:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

फरहान ने कहा कि एआईएमआईएम को छोड़ने के बाद लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। वाराणसी के करीब 3.50 लाख मतदाताओं से मिलकर उन्हें प्रधानमंत्री की ओर से कराए गए विकास कार्यों की जानकारी देंगे।
विज्ञापन
एआईएमआईएम प्रदेश प्रवक्ता - मोहम्मद फरहान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रदेश प्रवक्ता मो.फरहान ने पार्टी की सदस्यता व अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कहा, इस्तीफा उन्होंने अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर दिया है। वह पीएम नरेंद्र मोदी के विकास कार्य व सीएम योगी की दुरुस्त कानून व्यवस्था से पूरी तरह से प्रभावित हैं।

फरहान ने कहा कि एआईएमआईएम को छोड़ने के बाद लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। वाराणसी के करीब 3.50 लाख मतदाताओं से मिलकर उन्हें प्रधानमंत्री की ओर से कराए गए विकास कार्यों की जानकारी देंगे। उन्हें बताएंगे कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अल्पसंख्यक समाज के लिए कितने विकास कार्य कराए गए।

फरहान ने कहा कि प्रदेश में सीएम योगी के नेतृत्व में कानून व्यवस्था मजबूत है। साथ ही अपराधियों का पूरे प्रदेश से लगातार सफाया हो रहा है। फरहान ने बताया कि उन्हें कई दल की ओर से ऑफर आए हैं, लेकिन वह किसी भी दल में शामिल नहीं होंगे। फरहान ने वर्ष 2022 में आजम खान को जेल में पत्र लिखकर एआईएमआईएम में शामिल होने का न्योता दिया था, जिससे वह चर्चा में आए थे। इसके बाद उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानी की रिट इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल की था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें