फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव दुष्कर्म कांड के विरोध में हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
Unnao rape kand - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। उन्नाव की दुष्कर्म पीड़िता बेटी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेसियों ने शनिवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया। पुराने शहर के खुल्दाबाद चौराहे पर कार्यवाहक शहर अध्यक्ष नफीस अनवर और महासचिव हसीब अहमद की अगुवाई में अभियान चलाकर पीड़िता केसमर्थन में लोगों को एकजुट करने की अपील की गई। इस मुहिम में महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर भागीदारी दर्ज कराई। अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष अरशद अली ने उन्नाव की बेटी के लिए हर किी से आगे आने की अपील की। उधर, सलोरी में अभ्यर्थियों के बीच कांग्रेसियों ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर युवाओं से पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। सलोरी में पीसीसी सदस्य संजय तिवारी के नेतृत्व में अमित परमार, महेश सिंह, सुशील तिवारी, रोहन सिंह ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस मौके पर शकील अहमद, जावेद अख्तर, रोहन सिंह, मो शाहिद, मो हसीन, रिंकू तिवारी, सिराज अहमद उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें