फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनाइटेड के छात्र सयम को अमेजन में 19 लाख का पैकेज

विज्ञापन
विज्ञापन
कंप्यूटर साइंस के छात्र ने यूनाइटेड को गौरान्वित किया
विज्ञापन

प्रयागराज। यनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन यूनाइटेड कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड रिसर्च के कंप्यूटर साइंस एण्ड इंजीनियरिंग के छात्र सत्यम श्रीवास्तव का चुनाव अमेजन ने 19 लाख के वार्षिक पैकेज पर किया है। अमेजन ने इस छात्र का चयन एडब्लूएस क्लाउड सपोर्ट एसोसिएट के रूप में किया है। एपीजे कलाम तकनीकी विवि लखनऊ में 18 और 19 नवंबर को यूनिवर्सिटी इंटरफेस सेल की ओर से आयोजित कैंपस हायरिंग प्रक्रिया के तहत सभी एकेटीयू से संबद्ध कॉलेजों के बीटेक (सीएसइ,आइटी,इसीइ,इइइ, एमसीए) एमटेक (सीएसई आईटी ईसीई ईईई साइबर सिक्योरिटी) 2020 में पास होने वाले के छात्रों को आमंत्रित किया गया था। इन छात्रों को ऑनलाइन टेस्ट (तकनीकी योग्यता) और व्यक्तिगत साक्षात्कार के बाद चुना गया। कॉलेज प्रबंधन और सीआरसी प्रमुख डॉ. दिव्या बरतरिया ने इस बड़ी उपलब्धि के लिए सयम श्रीवास्तव को बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें