फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री आठवले बोले : राज ठाकरे की गुंडागर्दी का यूपी के योगी जैसे जवाब दें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री

Wed, 09 Jul 2025 05:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया आठवले के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास आठवले ने बुधवार को कहा कि मुंबई विविधता और एकता का शहर हैं।
विज्ञापन
रामदास आठवले, केंद्रीय राज्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया आठवले के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास आठवले ने बुधवार को कहा कि मुंबई विविधता और एकता का शहर हैं। हमें मराठी भाषा पर गर्व है और होना भी चाहिए, लेकिन किसी को भी भाषा या प्रांत के नाम पर थप्पड़ मारने का अधिकार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में जैसे योगी आदित्यनाथ गुंडागर्दी करने वालों का जवाब देते हैं, ठीक उसी प्रकार महाराष्ट्र के सीएम को भी राज ठाकरे जैसे लोगों को गुंडागर्दी करने पर देना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री सर्किट हाउस में पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तर भारतीयों के साथ आरपीआई खड़ी है। बाबा साहेब आंबेडकर के विजन को यूपी में विस्तार देने का कार्य कर रहीं है। केवल राजनीति नहीं बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के मूल अधिकारों को लेकर आरपीआई सक्रिय हैं। बाबा साहब का सपना था कि एक ऐसा भारत जहां हर वर्ग को बराबरी का अधिकार मिले। पवन भाई गुप्ता के नेतृत्व में लगातार यूपी संगठन का विस्तार किया जा रहा है। गांव मजदूर, दलित, पिछड़े, किसान, युवाओं और समाज के अंतिम व्यक्ति का तेजी से जनसमर्थन जुटा रहीं हैं। यह वादे नहीं, बाबा साहेब आंबेडकर के विचारों पर आधारित परिवर्तन का रास्ता हैं।

विज्ञापन

 


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें