खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता के चाचा का दोस्त है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पीड़ित परिवार ने तहरीर में बताया कि आरोपी फूलपुर के जनुआडीह खुर्द, वरुणा बाजार का रहने वाला है। वह स्टेशन पर मजदूरी करता है। पीड़िता के चाचा भी उसी स्टेशन पर काम करते हैं। आरोपी अक्सर पीड़िता के चाचा के घर आता-जाता था। इसी दौरान उसने पीड़िता से नजदीकी बढ़ाई और दुष्कर्म किया। कुछ दिन बाद पीड़िता के गर्भवती होने की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। खुल्दाबाद पुलिस ने रविवार को आरोपी को करबला बगिया क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।