फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: यूनानी चिकित्साधिकारी भर्ती की परीक्षा योजना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने उत्तर प्रदेश आयुष (यूनानी) विभाग के तहत यूनानी चिकित्साधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा की से संबंधित कार्यक्रम एवं परीक्षा योजना जारी कर दी है। यूनानी चिकित्साधिकारी के 26 पदों पर भर्ती होनी है।
विज्ञापन

इन पदों पर भर्ती के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी। परीक्षा में एक प्रश्नपत्र होंगा, जिसमें बहुविकल्पीय प्रकार के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी। गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काट लिए जाएंगे। 150 प्रश्नों में 30 प्रश्न सामान्य अध्ययन और 120 प्रश्न यूनानी चिकित्सा अधिकारी पद के लिए निर्धारित विषय से होंगे। आयोग के संयुक्त सचिव लखन लाल शिवहरे के अनुसार परीक्षा से संंबंधित पाठ्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें