उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी शूटर अरमान बिहारी को कोर्ट में किया गया पेश।
- फोटो : अमर उजाला।
उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी शूटर अरमान बिहारी को सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिला न्यायालय में पेश किया गया। माफिया अतीक अहमद का खास माना जाने वाले शूटर अरमान बिहारी को पुलिस ने बिहार के गया जिले की जेल से लाकर यहां विशेष न्यायाधीश एसी-एसटी एक्ट कुमार मयंक की अदालत में पेश किया। उसको यहां पर ट्रांजिल रिमांड पर लाया गया। पुलिस काफी दिनों से उसकी खोजबीन कर रही थी। पेशी के बाद उसे फिर गया जेल भेज दिया गया।