इलाहाबाद। नमामि गंगे के तहत राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छ गंगा कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए केंद्रीय मंत्री उमा भारती शुक्रवार की शाम इलाहाबाद पहुंच गई। यहां सर्किट हाउस में भाजपा नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, पवन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। बता दें कि उमा भारती सुबह 9.30 बजे चंद्रशेखर आजाद पार्क में आयोजित नमामि गंगे कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। वहीं दूसरी ओर भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए शनिवार को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी इलाहाबाद पहुंच रहे हैं।