फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बाइक की टक्कर से दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में 16 नवंबर की रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई थी। मामले में मृतक समर सिंह के पिता जिवराखन सिंह की तहरीर पर शनिवार को पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि चरवा थाना क्षेत्र के हौसी गांव निवासी समर सिंह गोदभराई कार्यक्रम से रविराज यादव के साथ बाइक से घर लौट रहा था। रात करीब दस बजे चक बाजापुर भट्ठे के पास नहर पुलिया के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में समर और दूसरी बाइक सवार फरीदागंज निवासी हंसराज यादव की मौत हो गई। पुलिस ने विकास पुत्र बूंदीलाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें