घर की पुताई के लिए टीले से मिट्टी लेते समय,टीला ढहने से दो महिलाओं की मौत हो गई। हादसे मे एक किशोरी की हालत नाजुक बनी हुई है।घूरपुर धाना क्षेत्र के मनकवार गांव में हुई इस घटना से हड़कंप मचा हुआ है। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल किशोरी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।