इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड रूरल टेक्नोलॉजी (आईईआरटी) में सत्र 2024-25 में दाखिले के लिए अब तक दो हजार आवेदन आ चुके हैं। दाखिले के लिए 15 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी, जो 30 अप्रैल 2024 तक चलेगी।
आईईआरटी में डिप्लोमा इंजीनियरिंग के 13 ब्रांचों और मैनेजमेंट के पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। परीक्षा सचिव उमाशंकर वर्मा ने बताया कि इस बार प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, मिर्जापुर, अयोध्या कैंट, लखनऊ और कानपुर समेत सात शहरों में प्रवेश परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।
डिप्लोमा इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए परीक्षा 11 जून को प्रस्तावित है, जबकि मैनेजमेंट पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 14 जून को सुबह दस से एक बजे तक है। मैनेजमेंट पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा प्रयागराज स्थित संस्थान परिसर में ही होगी। संवाद