झूंसी/हनुमानगंज। सरायइनायत थाना क्षेत्र के हबूसा मोड़ के पास बृहस्पतिवार की सुबह कार की चपेट में आने से कॉलेज जा रहे बाइक सवार दो छात्र जख्मी हो गए। दोनों को उपचार के लिए बीकापुर गांव स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फूलपुर थाना क्षेत्र के रैनी, मैलहन निवासी अंकित यादव (25) सरायइनायत थाना क्षेत्र के रमईपुर स्थित निजी विद्यालय में डीएलएड का क्षेत्र है। बृहस्पतिवार को सुबह अपने दोस्त स्वप्निल (26) के साथ बाइक से कॉलेज जा रहा था। हबूसा मोड़ के पास पहुंचने पर बाइक में पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों छात्र बाइक से जख्मी हो गए। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत फरार हो गया।