प्रयागराज। एमसीआई ने मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग में पीजी की दो सीटों को मान्यता दी है। एमसीआई ने मान्यता पत्र प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह को भेजा है। प्रदेश में आगरा के बाद प्रयागराज का मेडिकल कॉलेज ऐसा दूसरा कॉलेज होगा, जहां मानसिक रोग विभाग विभाग में पीजी की पढ़ाई कराने की अनुमति दी गई है। विभागाध्यक्ष डॉ. वीके सिंह के मुताबिक जनवरी में एमसीआई की टीम ने निरीक्षण किया था। पीजी में अगले सत्र से प्रवेश दिया जाएगा।