क्षेत्र बाजार निवासी दूध कारोबारी इम्तियाज अहमद (46) अपने भतीजे के साथ शनिवार को दूध बांटने निकला था। हाईवे पर सड़क पार करते समय शहर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने इम्तियाज और उसके भतीजे को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में इम्तियाज मौके पर ही बेहोश हो गए और उसके पांच वर्षीय भतीजे को भी गंभीर चोट आई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से भाग गया। लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने तत्काल दोनों घायलों को स्थानीय निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें स्वरुप रानी नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया गया।