स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में कार्य में लापरवाही और शिथिलता बरतने पर रविवार को दो पुरुष नर्स और एक वार्ड ब्वाय को निलंबित कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह के मुताबिक मरीज के साथ अस्पताल में आए तीमारदार द्वारा चादर मांगने पर नर्स द्वारा घर से चादर लाने के लिए कहा गया। मामले की जानकारी होने पर प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने पुरुष नर्स अमित सिंह, संदीप यादव व वार्ड ब्वाय अभिषेक मिश्रा को निलंबित कर दिया।