फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: करंट की चपेट में आने से दो नीलगाय की मौत

Sat, 13 Dec 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के महेवा गांव में बृहस्पतिवार देर शाम करंट की चपेट में आने से दो नीलगाय की मौत हो गई। जबकि एक ग्रामीण भी झुलस हो गया। महेवा निवासी सर्वेश यादव ने करछना थाने पर तहरीर देकर शिकायत की कि गांव के ही शंभू निषाद, ननकू, व राजेंद्र प्रसाद की ओर से फसल के रख रखाव के लिए खेत के चारों ओर बांस बल्ली गाड़कर बिजली का तार दौड़ाया गया है। बृहस्पतिवार देर शाम सर्वेश यादव खेत की ओर गए थे। उसी बीच करंट की चपेट में आकर वह झुलस गया। करंट की चपेट में आने से वहीं पर दो नीलगाय की भी मौत हो गई है। शुक्रवार को थाने में शिकायत पत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें