फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: होलागढ़ में दो कच्चे मकान ढहे, महिला घायल

Wed, 19 Aug 2026 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में मंगलवार को बारिश के दौरान दो स्थानों पर कच्चे मकान गिर गए। तरती मजरा बेलखारिया गांव में कुसुम पांडेय का मकान ढहने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों ने उन्हें मलबे से निकाला और सांगीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। दूसरी घटना बरई हरख मजरा पंडित का पुरा में हुई, जहां प्रीति तिवारी का कच्चा मकान भी गिर गया। हालांकि घर के लोग बाल-बाल बच गए लेकिन हजारों रुपये की गृहस्थी का नुकसान हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन से जर्जर मकानों की जांच और पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें