आरपीएफ क्राइम विंग ने आपरेशन सतर्क के तहत सोमवार को प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन से दो अंतरराज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक क्राइम विंग शिव कुमार सिंह के नेतृत्व में प्लेटफार्म नंबर दो से दो व्यक्तियों को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। टीम ने गिरफ्तार आरोपियों को जीआरपी छिवकी को सौंप दिया। टीम ने रोशन कुमार निवासी बीटा, थाना बीटा, जिला पटना और अजय कुमार निवासी फतुआ थाना, फतुआ, जिला पटना को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 170 नग शराब बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 47,640 आंकी गई है।