थाना क्षेत्र के धमौर गांव में शौचालय निर्माण को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। आरोपियों ने युवक और उसकी भतीजी को लहूलुहान कर दिया गया है। मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। धमौर निवासी महेंद्र पटेल का आरोप है कि वह अपनी जमीन में बृहस्पतिवार को शौचालय का निर्माण करवा रहे थे। तभी पड़ोस के विजय कुमार पटेल, सविता पटेल, अजय कुमार पटेल, फूलचंद पटेल आए और निर्माण कार्य रुकवाने लगे। मना करने पर उसे और उसकी भतीजी माही पटेल की पिटाई कर दी। महेंद्र पटेल की तहरीर पर बहरिया पुलिस ने चारों लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।