फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ट्रक चालक से वसूली करने के आरोप में दो सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजा थाने के पास एक ट्रक चालक से वसूली करने के आरोप में दो सिपाही राहुल और ज्ञान बहादुर को देर रात निलंबित कर दिया गया है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर मेजा थाने के पास दो पुलिस कर्मियों द्वारा एक ट्रक चालक से वसूली करने का वीडियो वायरल हो गया। हालांकि अमर उजाला वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। उक्त वीडियो डीसीपी यमुनापार विवेक चंद्र यादव के पास पहुंचा तो दोनों पुलिस कर्मियों की पहचान कराई गई। इसके बाद दोनों को निलंबित कर पुलिस लाइन से संबद्ध कर दिया गया। एसीपी बारा कुंजलता को जांच सौंपी गई है। डीसीपी यमुनापार विवेक चंद्र यादव का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें