शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के देवरा गांव में टोंस नदी में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि दोनों स्नान करते हुए गहराई में चले गए जिससे डूबने लगे। यह देखकर साथ नहा रहे बच्चों ने शोरगुल मचाया तो लोगों की भीड़ जुट गई। जब तक गोताखोर पानी में कूदते तब तक दोनों डूब चुके थे।