फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh: मेला क्षेत्र के केंद्रीय अस्पताल में गंगा का हुआ जन्म, दो दिन में दो बच्चों हुआ जन्म

Tue, 31 Dec 2024 01:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

महाकुंभ के तहत मेला क्षेत्र स्थित परेड मैदान पर बनाए गए 100 बेड के आस्थायी केंद्रीय अस्पताल में सोमवार को भी एक महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। इस दौरान एक बच्ची ने जन्म लिया, जिसका नाम परिजनों की सहमति पर गंगा रखा गया।
विज्ञापन
महाकुंभ के केंद्रीय चिकित्सालय में बच्चों का हुआ जन्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ के तहत मेला क्षेत्र स्थित परेड मैदान पर बनाए गए 100 बेड के आस्थायी केंद्रीय अस्पताल में सोमवार को भी एक महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। इस दौरान एक बच्ची ने जन्म लिया, जिसका नाम परिजनों की सहमति पर गंगा रखा गया।

दो दिन के अंदर अस्पताल में दो बच्चों के जन्म से खुशी का माहौल है। इससे पहले रविवार को एक बच्चे का जन्म अस्पताल में हुआ था, जिसका नाम परिजनों की सहमति से कुंभ रखा गया है। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।

वहीं, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने परिजनों को बधाई देते हुए कहा कि इस अस्पताल में विश्वस्तरीय सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यहां ओपीडी, सामान्य वार्ड, प्रसव केंद्र, ऑपरेशन थियेटर और आईसीयू की व्यवस्था की गई है। लोगों को इलाज भी मिलना शुरू हो गया है।

बता दें कि बांदा निवासी 30 वर्षीय शिव कुमारी मेला क्षेत्र में अपने पति के साथ मजदूरी का काम करती हैं। सोमवार को उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हुई, जिसके बाद आननफानन उन्हें सुबह करीब साढ़े आठ बजे मेला क्षेत्र के परेड मैदान स्थित केंद्रीय अस्पताल लाया गया।

यहां महिला को भर्ती कर लिया गया। इस दौरान डॉ. प्रमिला यादव और नर्स पूजा मिश्रा की देखरेख में उनकी जांच की गई। दोपहर करीब 12 बजे शिव कुमारी का सामान्य प्रसव कराया गया। प्रसव के बाद जच्चा व बच्चा को एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें