फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: परीक्षा देकर लौट रहे दो भाई सड़क हादसे में घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के बिरहा गांव में दोपहर बाद दो बजे के करीब दो बाइकों की टक्कर में दो सगे भाई घायल हो गए। दुर्गेश निवासी लहवा भगेसर थाना कोरांव अपने भाई रुद्रा के साथ कोरांव थाना क्षेत्र के सीकी गांव में अतिबल सिंह महाविद्यालय में बीए की परीक्षा देने गए थे। दोनों एक साथ बाइक से अपने घर लौट रहे थे। तभी उनकी बिरहा गांव में टर्निंग पर विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में दुर्गेश व भाई रुद्रा दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर दुर्गेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि रुद्रा का कोरांव में ही उपचार किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव के चिकित्साधिकारी डॉ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि दुर्गेश के पैर में गंभीर चोट होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है, दूसरे घायल का कोरांव में ही इलाज कर उसे घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें