फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : बारिश के दौरान कच्चे मकान में सो रहे दो बालक की गईं जान, मचा कोहराम

Sun, 16 Aug 2026 08:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बीती रात को बारिश के दौरान कच्चा मकान की दिवार गिरने से दो बालक की मलबे में दबने से मौत हो गई है। वहीं घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। वहीं ग्रामीणों द्वारा काफी जद्दोजहद के बाद मलबे में दबे बालक को निकालकर अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
मौत। - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीती रात को बारिश के दौरान कच्चा मकान की दिवार गिरने से दो बालक की मलबे में दबने से मौत हो गई है। वहीं घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। वहीं ग्रामीणों द्वारा काफी जद्दोजहद के बाद मलबे में दबे बालक को निकालकर अस्पताल ले गए। जहां मृत्यु घोषित कर दिया गया है। वहीं घटना के बाद परिजनों एवं ग्रामीणों द्वारा दोनों मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस को जानकारी नहीं दी गई है।

होलागढ़ थाना क्षेत्र बर्दनी निवासी झल्लूर का बेटा सौतम (15) एवं मऊआइमा बांका जलालपुर निवासी अर्जुन 10 वर्षीय बेटा राकी जोकि अपने मौसी के यहां आया था। बताया जाता है कि शुक्रवार देर रात्रि को बारिश के दौरान अचानक कच्चा मकान गिरकर जमींदोज हो गया। वहीं मलबे में उक्त बालक दब गया था। जिसके चलते गांव में चीख-पुकार मची तो ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा काफी जद्दोजहद के बाद मलबे से दोनों को बाहर निकाला गया। जिसके बाद आनन-फानन उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया

जहां दोनों को मृत्यु घोषित कर दिया गया। वहीं पुलिस को सूचना दिए बगैर ही दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। जबकि घटना को लेकर ग्रामीणों में खलबली मची रही। फिलहाल कच्चे मकान के मलबे में दब कर हुईं मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। होलागढ़ थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है यदि जानकारी मिली तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें