फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बेकाबू कार की टक्कर से दो बाइक सवार जख्मी

Tue, 05 May 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
मेजारोड के लखनपुर में रविवार रात में बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों घायलों को भीरपुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेजा थाना क्षेत्र के टिकुरी समहन गांव के विजय शंकर और राजन प्रसाद एक बाइक से लखनपुर पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने के बाद विसहिजन एक बरात में शामिल होने जा रहे थे कि लखनपुर गांव के सामने बेकाबू कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों युवकों का पैर फ्रैक्चर हो गया है। मेजारोड चौकी इंचार्ज हरिओम सिंह ने मौके पर पहुंच बाधित यातायात को बहाल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें