फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: संगम में दो पीपे बहने से श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी, लोगों ने भागकर बचाई जान

Wed, 11 Jun 2025 01:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

संगम में मंगलवार सुबह तेज बहाव की वजह से अचानक दो पीपे के बहने से स्नानार्थियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान संगम में श्रद्धालु डुबकी लगा रहे थे। वहीं, पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता ने कहा, पीपे शिफ्ट किए जा रहे थे।
विज्ञापन
संगम पर पीपापुल बहने से भाग रहे लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगम में मंगलवार सुबह तेज बहाव की वजह से अचानक दो पीपे के बहने से स्नानार्थियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान संगम में श्रद्धालु डुबकी लगा रहे थे। वहीं, पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता ने कहा, पीपे शिफ्ट किए जा रहे थे, इससे किसी को नुकसान नहीं हुआ है। किसी ने अफवाह उड़ाई है। ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार को काफी श्रद्धालु डुबकी लगाने संगम पहुंचे थे। इस दौरान अचानक तेज बहाव आया, जिससे अक्षयवट के पास के दो पीपे बहने लगे। यह देख स्नानार्थियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और बचने के लिए संगम में खड़ी नाव पर चढ़ गए।

शोर-शराबा होने पर आसपास मौजूद नाविकों ने दोनों पीपों को किला घाट की तरफ मोड़ दिया। वहीं, पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता डीके अहिरवार ने इस घटना को इन्कार किया है। उन्होंने बताया कि अक्षयवट के पास पीपे रखे हुए हैं। इन सभी को मेजा के टेला घाट पर शिफ्ट किया जाना है। इसे हटाने का काम मंगलवार से शुरू हुआ है। यह कार्य 15 जून तक चलेगा। पीपा बहने की बात किसी ने अफवाह उड़ाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें