मऊआइमा के ग्राम गोवर्धनपुर भवानीगढ़ नहर पटरी पर बीते छह फरवरी को एक युवती का शव बरामद हुआ था। अगले दिन उसकी शिनाख्त मुस्कान मिश्रा निवासी बरहदा रानीगंज प्रतापगढ़ के रूप में हुई थी। मृतका के भाई सुनील कुमार ने दहेज के खातिर ससुरालियों पर बहन को मार डालने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को मृतका के ससुर पुष्कर मिश्रा और जेठ नीरज कुमार मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सब इंस्पेक्टर चन्द्रशेखर यादव ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।