फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : कोचिंग में घुसकर एक करोड़ रंगदारी मांगने के दो आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी में हुए थे चिन्हित

Sun, 15 Sep 2024 06:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

घटना 11 सितंबर को जार्जटाउन के टैगोरटाउन मोहल्ले में स्थित कोचिंग संस्थान में हुई थी। संचालक विवेक कुमार ने बताया था कि कोचिंग में जबरन घुस आए दबंगों ने एक करोड़ रंगदारी मांगी और रुपये देने से इंकार करने पर संस्थान में आग लगाने की धमकी दी।

विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जार्जटाउन में कोचिंग में घुसकर संचालक से एक करोड़ गुंडा टैक्स मांगने के दो नामजद आरोपी रविवार को गिरफ्तार कर लिए गए। इनमें बादल सिंह व राहुल सिंह परिहार शामिल हैं। दो अन्य नामजद आरोपियों की तलाश के साथ 20 अज्ञात को चिह्नित करने का प्रयास जारी है।

घटना 11 सितंबर को जार्जटाउन के टैगोरटाउन मोहल्ले में स्थित कोचिंग संस्थान में हुई थी। संचालक विवेक कुमार ने बताया था कि कोचिंग में जबरन घुस आए दबंगों ने एक करोड़ रंगदारी मांगी और रुपये देने से इंकार करने पर संस्थान में आग लगाने की धमकी दी।

एक युवक बैट उठाकर उन्हें मारने दौड़ा और गालीगलौज की। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई। वादी का यह भी कहना था कि सीसीटीवी फुटेज से ही चार आरोपियों की पहचान हुई। इनमें राहुल सिंह परिहार, बादल सिंह, प्रवीण शुक्ला और सौरभ तिवारी शामिल थे जो पूर्व में हिंदू हॉस्टल व डीजे हाॅस्टल में रहते थे।

इनमें से बादल व राहुल रविवार को गिरफ्तार कर लिए गए।

चार सितंबर को आकर मांगे थे 50 लाख

 

संचालक का आरोप है कि इन्हीं आरोपियों ने चार सितंबर की शाम तकरीबन सात बजे भी आकर कर्मचारियों से गालीगलौज की थी। तब वह मौजूद नहीं थे। आरोपियों ने प्रबंधन के जितेन्द्र शर्मा व समस्त स्टाफ को धमकी दी कि कोचिंग संस्थान चलाना है तो अपने मालिक को बोलो कि 50 लाख रुपये एक हफ्ते के अंदर दे। जानकारी पर उन्होंने इसे मजाक समझकर नजरअंदाज कर दिया था। इस मामले में प्रभारी जार्जटाउन राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें