फोटो नवाबगंज 03 नेशनल हाईवे कौड़िहार के सामने तार लदा ट्रक नीचे गिरा
- फोटो : Archive
कौड़िहार गांव के सामने हंडिया- कानपुर हाईवे पर तार लदा ट्रक डिवाइडर तोड़कर नीचे गिर गया। हालांकि, कोई हताहत नहीं हुआ। हादसे की वजह से ट्रक पर लदा तार बिखर कर जमीन पर गिर गया। जानकारी मिलते प्रभारी निरीक्षक पंकज अवस्थी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। माल के रखरखाव के लिए घटनास्थल पर पुलिस तैनात कर दी गई है।