सरायइनायत थाना क्षेत्र के सहसों पुलिस चौकी अंतर्गत बगई गांव में रविवार की रात कोयले से लदे ट्रक में आग लग गई। इससे चालक का वाहन पर से संतुलन बिगड़ गया। असंतुलित ट्रक सड़क के किनारे पलट गई। आग ने पूरे ट्रक को चपेट में ले लिया। लोगों ने किसी तरह चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह बुरी तरह से झुलस चुका था। आनन फानन उसे एसआरएन में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।