सरायइनायत थाना क्षेत्र के अभय सिंह पुत्र त्रिभुवन सिंह निवासी कोटवा के मुताबिक गांव के पास ही राइस मिल स्थित है। अभय की मिल पर व्यापारिक कार्य के लिए वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। आरोप है कि 19 दिसंबर की शाम को हर्ष सिंह पुत्र राकेश प्रताप सिंह, देशराज उर्फ विमल पुत्र बंकटेश प्रताप सिंह उनके ट्रक चालक से गालीगलौज करते हुए लोहे की सरिया लेकर दौड़ा लिए। शोरगुल सुनकर अभय सिंह एवं मिल में कार्यरत मैनेजर कुलदीप पटेल व अन्य सहयोगी मौके पर पहुंचे तो देखा कि हर्ष सिंह व देशराज सिंह उर्फ विमल गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। भुक्तभोगी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ बुधवार को पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।