प्रयागराज के फूलपुर के प्रतापपुर रोड पर करूआडीह गांव के सामने बुधवार सुबह सात बजे ट्क और डीसीएम की आमने सामने भिड़ंत हो गई। घटना में ट्रक चालक की मौके पर ही जान चली गई। घटना से इलाके में अफरा तफरी मच गई और कुछ देर के लिए सड़क पर जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने स्थानीय पुलिस के अलावा ११२ नंबर पर फोन करके घटना की जानकारी दी। बताया जाता है कि घटना के एक घंटे के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
दुर्घटना में डीसीएम चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। स्थानीय लोगों ने उसे स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।