फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: किसानों पर बरसी आफत, अरमानों पर गिरे ओले

Tue, 17 Oct 2023 01:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने सोमवार को किसानों की अरमानों पर पानी फेर दिया। तेज हवा के साथ बारिश और ओले गिरने से जहां मौसम में ठंडक बढ़ गई है, वहीं किसानों की धान की फसल को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

हाफिजगंज के गांव अलियापुर के किसान हरपाल ने बताया कि वह घर के बाहर बंधा भैंसा खोलकर घर में ले जा रहे थे, तभी में बिजली गिरने से उनका भैंसा मर गया। खेत में कटी पड़ी फसल खराब हो गई।
सेंथल/नवाबगंज। धान की कटी पड़ी फसल खेतों में ही बारिश के पानी में डूब गई है। किसान फसलें देखने पहुंचे तो उनके चेहरे मुरझा गए। कुछ किसान फसल को बचाने में जुट गए। किसान हुनैन असगर ने बताया कि बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान कटी पड़ी फसल को हुआ है। जसवंत मौर्या ने बताया कि दो बीघा खेत में बैगन और शलजम की पौध लगाई थी। बारिश से हजारों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


रिठौरा। तेज हवा के चलते बरेली-पीलीभीत हाईवे पर पेड़ उखड़ कर बीच रोड पर आ गिरा। इससे काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। बिजली के खंभों की लाइनें भी टूट गईं। इससे बिजली व्यवस्था बाधित हो गई। कर्मचारी पेड़ हटाकर लाइन चालू कराने में जुटे रहे।

आंवला। ओलावृष्टि से सर्दी महसूस होने लगी है। बेमौसम आई बारिश से धान की फसल भी खराब हो गई। सब्जी व दलहनी फसलों को भी नुकसान की आशंका है। मोहल्ला गंज पुरानी पुलिस चौकी व अस्पताल रोड पर जलभराव हो गया। छात्राओं को काफी परेशानी हुई।



अलीगंज/बिशारतगंज। बारिश से उड़द, तिल और दलहनी फसलों को नुकसान हुआ है। तेज हवा के कारण क्षेत्र की बिजली व्यवस्था भी चौपट हो गई। अचानक से ठंड बढ़ जाने से लोगों ने ऊनी कपड़े भी निकाल लिए हैं।

हाईवे और विद्युत लाइनाें पर गिरे पेड़ यातायात व आपूर्ति बाधित
फतेहगंज पूर्वी। आंधी के कारण सोमवार दोपहर हाईवे पर उचसिया मोड़ के पास कई जगह सड़क किनारे पेड़ गिर गया। बरेली से शाहजहांपुर की ओर जाने वाले वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। करीब दो घंटे बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने पेड़ को हटवाकर वाहनों का आवागमन सुचारु कराया। वहीं, विद्युत उपकेंद्र पर अंधरपुरा फीडर से आने वाली 33 केवी लाइन पर भी पेड़ गिरने से कस्बा सहित गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कर्मचारियों ने गिरे पेड़ों हटवाया। अवर अभियंता अश्विनी कुमार वर्मा ने बताया कि कई जगह पेड़ लाइनों पर गिरने की वजह से सप्लाई बाधित हुई है, कर्मचारी लगे हुए हैं, जल्द सप्लाई चालू हो जाएगी। बारिश से स्टेशन रोड पर रेलवे कॉलोनी के पास लगा गूलर का पेड़ दीवार पर गिर गया। यह दीवार कुछ महीनों पहले ही बनाई गई थी। पेड़ की चपेट में आने से बिजली के तार और तीन खंभे भी टूट गए। गनीमत रही कि किसी राहगीरों को चोट नहीं आई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें