फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन लखनऊ तक ही जाएगी त्रिवेणी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन लखनऊ तक ही जाएगी त्रिवेणी एक्सप्रेस
विज्ञापन

प्रयागराज। सिंगरौली एवं शक्तिनगर से टनकपुर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन चार से छह जनवरी तक सिर्फ लखनऊ तक के लिए ही होगा। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया गाड़ी संख्या 15073 सिंगरौली-टनकपुर 04 जनवरी एवं 06 जनवरी और 15075 शक्तिनगर-टनकपुर 05 जनवरी को लखनऊ तक ही जाएगी। लखनऊ से टनकपुर तक ट्रेन निरस्त रहेगी। इसी तरह 15076 टनकपुर-शक्तिनगर 06 जनवरी और 15074 टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस 05 और 07 जनवरी को टनकपुर से लखनऊ तक निरस्त रहेगी। सीपीआरओ के अनुसार उत्तर रेलवे के रोजा-बरतारा खंड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से ही त्रिवेणी को आंशिक रूप से निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें