कारगिल विजय दिवस के मौके पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डा. एलएस ओझा एवं अन्य भाजपा पदाधिकारियों ने कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इंडियन प्रेस चौराहे के पास आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री नरेंद्र कुमार सिंह गौर और डॉ. ओझा ने युद्ध में बलिदान देने वाले जवानों को याद किया। इस अवसर पर महापौर गणेश केसरवानी, भाजपा के वरिष्ठ नेता विक्रम सिंह पटेल, अजय भट्ट, शशि वार्ष्णेय, संगीता गोस्वामी आदि मौजूद रहे।