ऑल इंडिया रिटायर्ड रेलवे फेडरेशन के अध्यक्ष रहे सरदार किशन सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर सिविल लाइंस स्थित लोको कॉलोनी में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर ऑल इंडिया रिटायर्ड रेलवे फेडरेशन, यूनाइटेड फोरम ऑफ पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन एवं पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की ओर से सरदार किशन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। इस अवसर पर सुशील कुमार श्रीवास्तव, योगेंद्र कुमार पांडेय, राजेश यादव, सैय्यद अली सफदर आदि मौजूद रहे।