फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: एक सप्ताह से फुंका ट्रांसफार्मर, गहराया बिजली संकट

Wed, 07 Oct 2026 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
भडेवरा गांव की यादव बस्ती में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर पिछले एक सप्ताह से फुंका है। इससे पूरी बस्ती में बिजली गुल है और ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने लाइनमैन और जेई से कई बार शिकायत की है, पर अब तक ट्रांसफार्मर बदला नहीं गया। बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। सबमर्सिबल न चलने से पेयजल संकट गहरा गया है। किसानों को धान की सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। आटा चक्की और लघु उद्योगों का काम भी ठप है। ग्रामीणों के अनुसार, 25 केवीए का ट्रांसफार्मर ओवरलोड के कारण बार-बार जलता है। विभागीय कर्मचारियों ने भी लोड अधिक होने की पुष्टि की है। ग्रामीणों ने जेई अरुण कुमार और उच्चाधिकारियों से 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें