फूलपुर के जंघई रेलवे क्रॉसिंग पर नवनिर्मित फ्लाईओवर से बृहस्पतिवार को शुरू हुआ वाहनों का आवागमन
जंघई रेलवे क्रॉसिंग पर नवनिर्मित फ्लाईओवर से बृहस्पतिवार को वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। इससे मछलीशहर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगने वाले जाम से राहगीरों को बड़ी राहत मिली है। यह फ्लाईओवर 640 करोड़ रुपये की परियोजना का हिस्सा है। इसका निर्माण स्वास्तिक कंस्ट्रक्शन करा रही है। नवंबर के पहले सप्ताह में यातायात शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन यह पहले ही खुल गया। मछलीशहर से भदोही तक राष्ट्रीय राजमार्ग के पहले चरण में करीब 49.2 किमी सड़क बन रही है। विभागीय अनुमति मिलने और भार परीक्षण व गुणवत्ता जांच पूरी होने के बाद इसे खोला गया। यह फ्लाईओवर मछलीशहर, जंघई, दुर्गागंज, भदोही और वाराणसी की ओर आने-जाने वाले लोगों को सुविधा देगा। इससे यात्रियों का समय बचेगा और आवागमन अधिक सुगम होगा।