फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: तेजपुर गांव में पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित

Tue, 16 Jun 2026 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
करनाईपुर क्षेत्र के तेजपुर संपर्क मार्ग पर गिरा पड़ा विशाल गूलर का पेड़
विज्ञापन
तेजपुर गांव में कुछ दिन पहले आए तूफान के बाद मुख्य संपर्क मार्ग पर एक गूलर का पेड़ गिर गया है। इससे आवागमन ठप हो गया है। सड़क अवरुद्ध होने से सैकड़ों घरों के लोगों का आवागमन बंद है। ग्रामीण मजबूरी में पैदल ही रास्ता पार कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने वन विभाग को कई बार सूचना दी, लेकिन अभी तक पेड़ हटाने की कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वन दरोगा अखिलेश कुमार रावत ने बताया कि सूचना मिली है और मौके पर टीम भेजकर पेड़ हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें