कछुआ सेंक्चुरी क्षेत्र के परवा गंगा घाट पर खनन करने के आरोप में वन विभाग ने मंगलवार को एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। वन क्षेत्राधिकारी अजय सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर और ट्राॅली को जब्त कर लिया गया है। मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि कछुआ सेंक्चुरी क्षेत्र से बालू का खनन और परिवहन करना दंडनीय अपराध है। वन क्षेत्राधिकारी ने तीन नाव को जब्त करते हुए नौ खनन माफिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।