महाधिवक्ता कार्यालय स्थित उत्तर प्रदेश राज्य विधि अधिकारी-कर्मचारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह 17 अप्रैल को सायं चार बजे होगा। महाधिवक्ता राघवेंद्र सिंह नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराएंगे। इस मौके पर संघ महाधिवक्ता का अभिनंदन भी करेगा। यह जानकारी लालमणि तिवारी ने दी है।