फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: आज से एक माह के लिए बंद रहेगा तीसरा मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड स्थित तीसरा मार्ग मंगलवार से एक माह के लिए बंद रहेगा। जंक्शन के पुनर्विकास कार्यक्रम के तहत इस मार्ग का चौड़ीकरण होगा। ऐसे में यात्रियों का आवागमन सातवें मार्ग से होगा।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन को नवाब युसूफ रोड साइड से स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज संख्या एक की तरफ जाने वाले तीसरे मार्ग का चौड़ीकरण करना है। यह मार्ग 18 मीटर चौड़ा होना है। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार से तीसरा मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य शुरू होगा। ब्यूरो
बता दें कि सिविल लाइंस साइड से जंक्शन पर जाने के लिए पहले आठ मार्ग थे। इन्हीं आठ मार्ग पर स्मिथ रोड रेलवे काॅलोनी बसी थी।स्टेशन पुनर्विकास कार्यक्रम के तहत मार्ग-एक और दो को छोड़ दिया जाए तो शेष अन्य मार्ग पर बने सभी रेल आवास पिछले वर्ष ही जमींदोज कर दिए गए।
विज्ञापन

अब मार्ग- तीन का चौड़ीकरण होना है। इस वजह से अब यात्रियों का आवागमन मार्ग-सात से ही होगा। तीसरे मार्ग के चौड़ीकरण के बाद रेलवे सातवें मार्ग का चौड़ीकरण करेगा। उस दौरान तीसरे मार्ग से ही यात्रियों की आवाजाही होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें