फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल के नाम पर नेवी अफसर से नौ हजार की ठगी

विज्ञापन
Thugs
विज्ञापन
रिटायर विंग कमांडर दादा ने धूमनगंज थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

प्रयागराज। धूमनगंज में महिला नेवी अधिकारी अकांक्षा ठाकुर संग नौ हजार की ठगी की गई। मोबाइल के नाम पर उनके साथ यह धोखाधड़ी हुई। अफसर के विंग कमांडर दादा ने इस धोखाधड़ी के मामले में धूमनगंज थाने में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है। विंग कमांडर केपी ठाकुर धूमनगंज के मधुबन बिहार कॉलोनी के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पौत्री आकांक्षा ठाकुर नेवी में अफसर है। उसने उनके लिए ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से मोबाइल खरीदा था और उसका भुगतान भी ऑनलाइन ही कर दिया था। बताया कि तीन अक्तूबर की रात 9.45 बजे के करीब उनके घर दो लड़के डिलीवरी पैकेट लेकर पहुंचे। दोनों ने ओटीपी पूछा और इसके बाद उन्हें पैकेट पकड़ाकर तेजी से वापस चले गए। बेट बंद कर घर के भीतर आने के बाद उन्होंने जैसे ही पैकेट देखा तो यह खुला था। जिसमें मोबाइल नहीं था। डिलेवरी देने वाले लड़कों के मोबाइल पर कॉल कर उन्हें इसकी जानकारी दी गई लेकिन वह कुछ सुनने को तैयार नहीं हुए और न ही वापस आए। जिसके बाद मामले की शिकायत धूमनगंज थाने में की गई। पुलिस ने बताया कि अज्ञात युवकों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें