फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस का एक्शन: नैनी में अवैध पटाखा गोदाम पर छापा, 30 बोरी पटाखे जब्त; दिवाली पर होने थे सप्लाई

Tue, 08 Sep 2026 12:57 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नैनी(प्रयागराज)

सार

कौशाम्बी में पटाखा फैक्टरी धमाके के बाद पूरे प्रदेश में अवैध फैक्टरियों पर कार्रवाई तेज हो गई है। नैनी पुलिस ने तीन क्विंटल अवैध पटाखा बरामद किया है। पुलिस ने मकान मालिक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कौशाम्बी में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद पूरे प्रदेश में कार्रवाई की जा रही है। नैनी पुलिस ने सोमवार को चकदोंदी मोहल्ले में एक मकान में अवैध रूप से रखे गए करीब तीन क्विंटल (30 बोरी) पटाखा बरामद किया है। पुलिस ने मकान मालिक सहित एक अन्य को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


नैनी पुलिस के अनुसार, चकदोंदी में अवैध रूप से पटाखा स्टोर की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस पहुंची और एक मकान के अंदर छापामार तो उसे वहां करीब तीन क्विंटल पटाखा मिला। पुलिस ने मौके से चोरी की एक स्कूटी भी बरामद की है।

पुलिस ने मकान मालिक हसीन बाबू उर्फ इंतजार और नफीस अहमद निवासी चकदोंदी को गिरफ्तार किया है। अवैध रूप से रखे गए पटाखे को दिवाली पर्व पर यमुना पार में सप्लाई किया जाना था। 
विज्ञापन


वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले ही यहां पर गोदाम किराये पर लेकर पटाखा रखा गया था। वर्ष 2015 में पंजाबी हाता मोहल्ले में एक मकान में अवैध रूप से चल रहे पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

एसीपी करछना कुंजलता ने बताया कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ करते हुए यह जानकारी हासिल की जा रही है कि यह पटाखा कहां से आया और इसमें कौन-कौन शामिल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें